रायपुर के रामसागर पारा, आजाद चौक सहित इन इलाकों में कोरोना पॉजिटिव मरीज मिलने के बाद इलाके को किया गया सील
रायपुर। भारत सरकार, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग तथा छत्तीसगढ़ शासन द्वारा जारी गाईडलाईन अनुसार जिला रायपुर में नगर पालिक निगम,रायपुर कुकुरबेड़ा, थाना-सरस्वती नगर में 01 नया कोरोना पॉजिटिव केस पाये जाने के फलस्वरुप उक्त क्षेत्र को कन्टेनमेंट जोन घोषित किया गया है। अपर कलेक्टर ने पश्चिम में बिहारी लाल मिश्रा का मकान, उत्तर में महालक्ष्मी फोटोकॉपी के पास, पूर्व में बंद और दक्षिण में बंद को कंटेनमेंट जोन घोषित किया है। रायपुर रामसागर पारा, थाना आजाद चौक में 01 नया कोरोना पॉजिटिव केस पाये जाने के फलस्वरुप उक्त क्षेत्र को कन्टेनमेंट जोन घोषित किया गया है। अपर कलेक्टर ने पश्चिम मेंबंद है, उत्तर में मोहन क्षंडेलवाल एवं शांति सिन्हा का मकान, पूर्व में अशोक मंदिर एवं पोतुराम साहू का मकान और दक्षिण में हनुमान मंदिर एवं मनीष परगनिहा का मकान को कंटेनमेंट जोन घोषित किया है।




