कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मोतीलाल वोरा की पत्नि भी कोरोना संक्रमित, मुख्यमंत्री भूपेश ने ट्वीट कर की शीघ्र स्वस्थ होने की कामना
रायपुर। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मोतीलाल वोरा (91) में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। उन्हें एम्स नई दिल्ली में भर्ती कराया गया है। आज उनकी पत्नि कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है।
आज मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ट्वीट कर कहा आदरणीय बाबू जी एवं मातृ तुल्य श्रीमती वोरा जी के कोरोना पॉजिटिव होने का समाचार मिला।
हम सब आप दोनों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करते हैं। आप योद्धा हैं, आप दोनों जल्द स्वस्थ होकर वापस लौटें, ऐसी ईश्वर से कामना है।
आदरणीय बाबू जी श्री @MotilalVora एवं मातृ तुल्य श्रीमती वोरा जी के कोरोना पॉजिटिव होने का समाचार मिला।
— Bhupesh Baghel (@bhupeshbaghel) October 7, 2020
हम सब आप दोनों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करते हैं। आप योद्धा हैं, आप दोनों जल्द स्वस्थ होकर वापस लौटें, ऐसी ईश्वर से कामना है।