अलग खबर: अच्छी बारीश की कामना के लिए मेंढ़क-मेंढ़की की कराई शादी
दंतेवाड़ा। जिले के छिन्दगढ़ ब्लाक के ग्राम कांजीपानी में मेंढ़क-मेंढ़की की शादी धूमधाम से सम्पन्न की गई। ऐसी मान्यता है कि इस शादी के बाद अच्छी बारीश होती है। दरअसल इस सीजन में जिले में औसतन बारिश हुई है, जबकि हर साल अच्छी बारीश होती है। ग्राम कांजीपानी में बारीश के लिए ग्रामीणों ने पारंपरिक प्रथाओं का सहारा लिया है। इंद्र देवता को खुश करने के लिए गाजे-बाजे के साथ मेंढ़क-मेंढ़की की शादी का आयोजन किया गया। आयोजन में शामिल ग्रामीणों का मानना है कि बारीश के देवता खुश होंगें और जल्द ही अच्छी बारीश होगी।
उल्लेखनिय है कि पूरा सावन सूखा चला गया मानसून सत्र बीत रहा है लेकिन जिले में पिछले वर्षो की अपेक्षा इस वर्ष बारीश नहीं हो रही है। ऐसे में ग्रामीणों ने अच्छी बारीश के लिए मेंढ़क-मेंढ़की की शादी कराई और मन्नत मांगी। ग्रामीणों ने बताया कि वही पूरी शादी आदिवासी संस्कृति से की गई। हल्दी कार्यक्रम का आयोजन रखा गया था, इस दौरान ग्रामीणों ने जमकर नाच-गाना किया गया। ग्रामीणों ने बताया कि करीब 15 साल पहले भी इसी तरह बारिश कम हुई थी, तब भी मेढ़क-मेंढकी की शादी कराई गई थी, जिसके बाद बारिश हुई थी।




