रायपुर |शासकीय अभियान्त्रिकी महाविद्यालय, रायपुर में कल दिनाँक 17/12/2020 से दिनाँक23/12/2020 तक नव प्रवेषित छात्रों हेतु सात दिवसीय ऑनलाइन इंडक्शन प्रोग्राम 2020-21 का आयोजन किया जा रहा है, जिसके अंतर्गत नवप्रवेषित छात्रों का महाविद्यालय से औपचारिक परिचय कराने के साथ-साथ उन्हें प्रायोगिक और व्यवहारिक ज्ञान जैसे, ध्यान, पर्सनालिटी डेवलोपमेन्ट, स्ट्रेस मैनेजमेंट, नैतिक मूल्य और अन्य विषयक ज्ञान आने वाले सात दिनों में प्रतिष्ठित व्यक्तित्वों, उद्यमियों द्वारा ऑनलाइन प्रदान की जाएगी । उक्त कार्यक्रम का शुभारंभ ज्ञानदायिनीमाँ सरस्वतीके वंदना के पश्चात संस्था के प्राचार्य प्रो. डॉ. आर. एस. परिहार जो कि उक्त कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में विराजित रहे, के प्रोत्साहित करने वाले वक्तव्य से हुआI उन्होंने छात्रों को महाविद्यालयीन गतिविधियों से अवगत कराते हुए, जीवन में सीखते रहने के लिए प्रेरित किया और बताया कि, मूल्यों में जीवन नहीं बल्कि जीवन में मूल्यों का होना ही सफलता का सच्चाएवं सुगम रास्ता है । इसके उपरांत प्रो. डॉ. वाय. पी. बंजारे, टिक्यूप समन्यवक ने छात्रों से कहा कि शासन टिक्यूप द्वारा छात्रों के चहुमुखी विकास के लिए तत्पर एक कार्यक्रम है, जिसका लाभ समय-समय पर छात्रों को मिलता रहेगा। उन्होंने कहा कि, व्यक्तित्व के विकास का लाभ, व्यक्तिगत या व्यक्ति विशेष तक सीमित ना होकर अपने आसपास के लोगों, समाज,राज्य एवं अंत में देश को मिलता है, ठीक उसी तरहजैसे फूल अपने महक से सभी को प्रभावित करता है। तत्पश्चात कार्यक्रम की समन्वयक और बेसिक साइंस विभाग की विभागाध्यक्ष प्रो. डॉ. श्वेता चौबे ने अपने विभाग की उपलब्धि और सुविधाओं से अवगत करते हुए छात्रों से यह मूल ज्ञान साझा किया कि शिक्षक ज्ञान-कक्ष का द्वार सदैव सहृदय अपने छात्रों के लिए खुले रखते हैं, अब ये छात्र सुनिश्चित करें कि उन्हें उस ज्ञान के ख़ज़ाने से कितना ज्यादा संचय करना है । आगेउन्होंनेछात्रोंसेयेकहाकि, प्रगति पथ पर आप आगे बढ़ते रहें।
आपके रास्तों में आने वाली कठिनाइयों और बधाओं कोदूर करने और आपको मनोवैज्ञानिक सहायता प्रदान करने हेतु हम सभी शिक्षकों को हमेशा तत्पर और अपने साथ पाएंगे। कार्यक्रम के अगले चरण में श्री कमल पटेल, सहा. प्राध्यापक सिविल विभाग ने अपने विभाग के कार्यशालाओं और उपलब्धियों को सभी के समक्ष रखते हुए, बतलाया कि, निर्माण भौतिक ही नहीं बल्कि मानसिक, शारीरिक और बैद्धिक हो तो समाज, देश, सभी का नवनिर्माण सम्भव है । कार्यक्रम की अगली कड़ी में प्रो. डॉ. अजय त्रिपाठी विभागाध्यक्ष मैकेनिकल विभाग ने अपने विभाग की विस्तृत व्याख्या करते हुए, छात्रों को समझाइश दी कि, ज्ञान ही आपको सब कुछ प्रदान करेगा, चाहे, पद हो, प्रतिष्ठा हो, या आत्म-संतुष्टि। अतः ज्ञान का संचय करें और उनका सही अनुप्रयोग कर पंक्ति के आखिरी व्यक्ति तक लाभ का संचार करें । इसके पश्चात सुश्री पूर्वा शर्मा, विभागाध्यक्ष इलेक्ट्रिकल एवं इलेक्ट्रॉनिक्स विभाग ने अपने विभाग का विवरण दिया और छात्रों का मनोबल बढ़ाते हुए कहा कि, बेहतर लोगों और व्यक्तियों की ज़रूरत समाज और कार्यस्थल पर हमेशा ही रहती है इसलिए प्रोफेशनल और पर्सनल दोनों ही लेवलों में बेहतर बनने की लगातार कोशिश करें।
तदुपरांत, प्रो. डॉ. आर. एच. तल्वेकर, विभागाध्यक्ष इलेक्ट्रॉनिक्स एवं टेलीकम्युनिकेशन और विभागाध्यक्ष कंप्यूटर साइंस जो कि ट्रेनिंग और प्लेसमेंट सेल के हेड भी हैं, ने छात्रों को महत्वपूर्ण विभागीय जानकारियों से अवगत कराते हुए कहा कि, कौशल और क़ाबिलियत एक दूसरे के पर्याय हैं, अगर आप मे कौशल है तो आप क़ाबिल होने के साथ-साथ सफलता के पथ पर अग्रसर होते रहेंगे, जिसकी ज़रूरत सभी कंपनियों को हमेशा होती है, और वो इसी ख़ूबी को आपमें ढूंढती है। उन्होंने विगत वर्षों में संस्था द्वारा आयोजित कैंपस ड्राइव के माध्यम से नामचीन कंपनियों में चयनित छात्रों की सूची साझा कर छात्रों से ये कहकर आत्मविश्वास बढ़ाया कि भविष्य में वे भी इस सूची में उन प्रतिष्ठित संस्थाओं का अभिन्न हिस्सा बन सकते हैं । इस प्रकार कार्यक्रम का प्रथम दिवस छात्रों के लिए ज्ञानवर्धक, उत्साहवर्धक और रोमांचक रहा ।विदित हो, कि उक्त कार्यक्रम सात दिवसीय है, जहाँ प्रत्येक दिन छात्र, सफ़ल और विशिष्ट व्यक्तियों से ज्ञान प्राप्त कर लाभान्वित होंगे ।कार्यक्रममें200 सेअधिकछात्रों, सभी शिक्षकों एवं कर्मचारियों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम का संचालन श्री आशीष ठाकुर अंग्रेजी विभाग द्वारा सफलतापूर्वक किया गया।