नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |

प्रचंड हुआ समुद्री तूफान अम्फान: रायपुर सहित कई जिलो में रहेगा आंशिक असर

प्रचंड हुआ समुद्री तूफान अम्फान: रायपुर सहित कई जिलो में रहेगा आंशिक असर
Share

रायपुर। बंगाल की खाड़ी में उठा प्रचंड समुद्री तूफान अम्फान कल तटीय इलाकों से टकराने के बाद भारी तबाही मचा सकता है। इसे लेकर केन्द्रीय मौसम विभाग ने चेतावनी भी जारी कर दी है। वहीं प्रदेश के दक्षिणी इलाके याने बस्तर संभाग में कहीं-कहीं पर हल्की से मध्यम बारिश तथा तेज हवाओं के साथ जोरदार बौछारें पड़ सकती है। 

केन्द्रीय मौसम विभाग ने अलर्ट जारी करते हुए बताया कि चक्रवाती तूफान अम्फान अब बहुत ज्यादा शक्तिशाली हो गया है। यह अपने प्रचंड रूप में आगे बढ़ रहा है। इस तूफान के तटीय इलाकों से टकराने के बाद भारी तबाही मच सकती है। इसे लेकर ओडिशा, पश्चिम बंगाल को अलर्ट जारी कर दिया गया है। इस तूफान के खाड़ी से होकर पश्चिम बंगाल के दीघा के तटीय इलाकों से टकरराने के साथ ही हटिया बांग्लादेश के ओर आगे बढ़ जाने के आसार नजर आ रहे हैं। इस तूफान के तटीय इलाकों में टकराने के दौरान हवा की रफ्तार 165 किमी से लेकर 195 किमी प्रति घंटा हो सकती है। यह तूफान कल 20 मई को दीघा की ओर आगे बढ़ सकताा है। वर्तमान में यह दक्षिण-दक्षिण-पूर्व दिशा में आगे बढ़ रहा है। इस दौरान पश्चिम बंगाल के दीर्घा, हुगली, कोलकाता, 24 परगना, पूर्वी मिदनापुर को ज्यादा प्रभावित कर सकता है। इसके अलावा आज तटीय ओडिशा क्षेत्र में हल्की से मध्यम स्तर पर बारिश हो सकती है। ओडिशा के निकट गुजरते समय इसका वेग प्रचंड होगा, इसके असर से प्रदेश के दक्षिणी भाग याने बस्तर संभाग के जिलों में कहीं-कहीं पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है अथवा तेज हवाओं के साथ बौछारें पड़ सकती है। हालांकि इस प्रचंड तूफान का ज्यादा असर प्रदेश के मौसम पर नहीं पड़ेगा। फिर भी बस्तर सहित रायपुर, दुर्ग संभाग के कुछ जिले इससे प्रभावित हो सकते हैं। 


Share

Leave a Reply