BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

CG : दिल दहला देने वाली घटना : एक ही परिवार के पांच लोगों ने खाया जहर, तीन मासूमों की मौत”

CG : दिल दहला देने वाली घटना : एक ही परिवार के पांच लोगों ने खाया जहर, तीन मासूमों की मौत”
Share

 पखांजूर। छत्तीसगढ़ के पखांजूर से एक बेहद दर्दनाक खबर सामने आई है। परतापुर थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत चंदनपुर के ग्राम पी व्ही. 70 शांतिनगर में एक ही परिवार के पांच लोगों ने जहर खाकर आत्महत्या की कोशिश की।

इस घटना में तीन मासूम बच्चों की इलाज से पहले ही मौत हो गई, जबकि माता-पिता की हालत गंभीर बताई जा रही है। उन्हें सिविल अस्पताल पखांजूर में भर्ती किया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।

मृत बच्चों की पहचान वर्षा बैरागी (11 वर्ष), दीप्ति बैरागी (7 वर्ष) और देवराज बैरागी (5 वर्ष) के रूप में हुई है।

परिवार द्वारा जहर खाने की वजह अभी सामने नहीं आई है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। गांव और इलाके में मातम पसरा हुआ है। स्थानीय प्रशासन और पुलिस अधिकारी भी मौके पर मौजूद हैं।

ग्रामीणों के अनुसार, परिवार आर्थिक तंगी और पारिवारिक तनाव से जूझ रहा था, हालांकि आधिकारिक तौर पर इसकी पुष्टि नहीं हुई है।

तीनों मासूमों की मौत ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है।



Share

Leave a Reply