BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

गुमास्ता नियमों का पालन नहीं करने वाले दुकानदारों पर चला पालिका का डंडा, वसूले सात हजार

गुमास्ता नियमों का पालन नहीं करने वाले दुकानदारों पर चला पालिका का डंडा, वसूले सात हजार
Share

महासमुंद। नगर पालिका की टीम ने शुक्रवार को गुमास्ता नियमों का पालन नहीं करने वाले दुकानदारों पर कार्रवाई करते हुए जुर्माना ठोका है। इन दुकानदारों से सात हजार रूपये अर्थदण्ड की वसूली की है। कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए पालिका अब सख्त होते जा रही है। प्रदेश सरकार द्वारा लिए गए निर्णय का उल्लंघन करने वाले दुकानदारों पर अब पालिका कार्रवाई करेगी। सप्ताह में एक दिन दुकान बंद रखना है। ज्ञात हो कि गुमास्ता नियमों के अनुसार चेंबर्स ऑफ कामर्स ने शहर में शुक्रवार को दुकानें बंद रखने का निर्णय लिया है। वहीं कोरोना संक्रमण के चलते प्रदेश सरकार ने भी अपने-अपने जिले में तय दिनों में दुकानें बंद करने को कहा है। छह दिन व्यापार का संचालन होगा और एक दिन पूर्णत: व्यापार बंद रहेगा। इसके बावजूद कुछ दुकानदारों ने निमयों को दरकिनार कर दुकान खोलकर व्यापार संचालिकत कर रहे थे। जिस पर शुक्रवार को पालिका की राजस्व टीम ने कार्रवाई की।   पालिका के राजस्व अधिकारी देव निमर्लकर ने बताया कि बंद के दौरान दुकान संचालन करने वाले दुकानदारो पर चलानी कार्रवाई की है। इनसे सात हजार रूपये का अर्थदण्ड की वसूली की है।

अध्यक्ष व सीएमओ ने की व्यापारियों से अपील-
नगर पालिका अध्यक्ष प्रकाश चंद्राकर एवं मुख्य नगर पालिका अधिकारी एके हलधर ने तमाम व्यापारियों से अपील करते हुए कहा कि वैश्विक महामारी के संक्रमण से सभी की सुरक्षा करनी है। इस लड़ाई में सभी की सहभागिता होगी तभी इस महामारी से जीता जा सकता है। बंद के दिनों में अपना व्यापार न खोले।


Share

Leave a Reply