नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |

भाजपा नेताओं का नाम छांटकर सार्वजनिक करना कांग्रेस की ओछी मानसिकता का परिचायक: धरमलाल कौशिक

भाजपा नेताओं का नाम छांटकर सार्वजनिक करना कांग्रेस की ओछी मानसिकता का परिचायक: धरमलाल कौशिक
Share

रायपुर। भाजपा नेताओं के खाते में राजीव किसान न्याय योजना के तहत राशि जमा होने की जानकारी और इसकी सूची सोशल मीडिया में सार्वजनिक किए जाने के खिलाफ भाजपा नेता धरमलाल कौशिक ने तीखी प्रतिक्रिया जताते हुए इसे कांग्रेस की ओछी मानिसिकता करार दिया है। 

भाजपा नेता धरमलाल कौशिक ने एक वीडियो जारी कर कहा कि छत्तीसगढ़ में किसानों के खातों में पैसा जमा केवल अभी नहीं हुआ है। इसके पूर्व भी डा.रमन सिंह की सरकार में किसानों के खातों में इसी तरह से विभिन्न योजनाओं के तहत राशि ट्रांसफर होती आई है। डा.रमन सिंह के कार्यकाल में यह कभी नहीं देखा गया कि हितग्राही किस पार्टी से है अथवा उसका नाम क्या है? डा.रमन सिंह के कार्यकाल में सभी किसानों को एक समान भाव से मदद की गई थी। लेकिन वर्तमान में कांग्रेस शासनकाल में राजीव गांधी किसान न्याय योजना के तहत जो राशि किसानों के खातों में जमा हुई, उसे प्रचारित किया जा रहा है। बकायदा इनमें से भाजपा नेताओं का नाम पृथक कर इसे सोशल मीडिया पर सार्वजनिक किया गया है, यह कांग्रेस की ओछी मानसिकता का परिचायक मात्र है। 


Share

Leave a Reply