BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

दीपावली की तैयारी कर रहीं बिहान की दीदियां, गोबर से बने डिजाइनर और सामान्य दीयों के अब तक 65 हजार नग

 दीपावली की तैयारी कर रहीं बिहान की दीदियां, गोबर से बने डिजाइनर और सामान्य दीयों के अब तक 65 हजार नग
Share

दुर्ग। बिहान की दीदी अब अपने गांव और नजदीकी कस्बे की छोटी सी परिधि से बाहर निकल रही हैं। वे पड़ोसी जिलों तक अपना बाजार ले जाने में सफल हुई हैं। अपने उत्पाद में विविधता ला रही हैं और डिजाइनर प्रयोग कर रही हैं। इसका एक उदाहरण ग्राम पंचायत नंदौरी की स्वसहायता समूह की महिलाओं के रूप में मिलता है। इन महिलाओं ने शुरूआत में गोबर के दीये बनाये और स्थानीय हाट बाजारों में उपलब्ध कराए। इनमें डिजाइनर दीये भी थे और सामान्य दीये भी। यह बाजार में खूब बिके, कुछ व्यवसायियों ने इन्हें ज्यादा संख्या में बनाने के आर्डर दिये। समूह में दस सदस्य शामिल हैं और ये हाथ से दीये तैयार कर रही थीं। काम ज्यादा तेज हो, ऐसा सोचकर उन्होंने गोबर से दिये बनाने वाली मशीन खरीद ली। इसके साथ ही खुशबूदार धूपबत्ती बनाने का काम भी आरंभ कर दिया। समूह की अध्यक्ष रानी लक्ष्मी ने बताया कि हम लोगों ने मशीन आने के बाद हर दिन 300 दीये बनाना आरंभ कर दिया गया है। हमें दीवाली के लिए खूब आर्डर मिल रहे हैं। अब तक पैंसठ हजार से अधिक सामान्य और डिजाइनर दीयों के आर्डर मिल गए हैं। उन्होंने बताया कि फिलहाल हमारे दीयों के लिए पं. सुन्दर लाल शर्मा एजुकेशन एकेडमी रायपुर की ओर से 5000 दीये, खारून गंगा यूथ आर्गेनाइजेशन रायपुर की ओर से 2500 दीये, चुनौती वेलफेयर सोसायटी रायपुर की ओर से 2500 दीये की मांग आ रही है। इन दीयों की मांग ग्रामीण क्षेत्र के बाजार हाट में बहुत होती है। उन्होंने बताया कि नजदीकी जिलों जैसे जिला धमतरी से 5000, जिला गरियाबंद 5000, जिला रायपुर 10,000 दीयों का आर्डर आया है। दुर्ग जिले में चौहान टाउन से 10,000, देवादा 10,000, अहिवारा 2000, भिलाई की दुकानों में 3000 सामान्य और डिजाइनर दीयों का आर्डर आया है। डिजाइनर दीयों को 35 से 40 रुपए में बेच रही हैं और सामान्य दीयों को ढाई रुपए में विक्रय किया जा रहा है। समूह की सदस्य उषाकिरण ने बताया कि अभी दीवाली तक बिल्कुल फुर्सत नहीं है। हम लोगों ने बहुत सुंदर डिजाइनर दीये तैयार किये, जिसने भी देखा, उसे पसंद आये। आसपास के व्यापारियों ने आर्डर दिया और खरीदा। इसे जिले के बाहर के व्यापारियों ने भी देखा होगा, इससे हमारे बाजार का विस्तार तेजी से हुआ।
 


Share

Leave a Reply