BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

सोशल डिस्टेसिंग का बाजारों में नहीं हो रहा पालन, कोरोना की चपेट में आया शहर

सोशल डिस्टेसिंग का बाजारों में नहीं हो रहा पालन, कोरोना की चपेट में आया शहर
Share

रायपुर। विश्व व्यापी कोरोना वायरस संक्रमण से बचाव के लिए सोशल मीडिया चिकित्सकगण एवं लोकस्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा लगातार समझाइश दी जा रही है। बावजूद इसके शहर के प्रमुख बाजारों गोल बाजार, सदर बाजार, एमजी रोड, रामसागर पारा, पुरानी बस्ती, फाफाडीह सहित अन्य बाजारों में सुबह से लेकर रात तक लोगों की भीड़ दुकानों में दिखाई दे रही है। आम नागरिक बाजार में खरीददारी के दौरान सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं कर रहे हैं। डॉ.आरडी अग्रवाल, डॉ.संगीता तिवारी, डॉ. मंजू शुक्ला, डॉ.मीनाक्षी तारे एवं डॉ.चंद्रमणी तिवारी ने कोरोना की चपेट में शहर के अधिकांश हिस्से आने पर चिंता व्यक्त करते हुए लोगों से सोशल डिस्टेसिंग का पालन करने की अपील की है। लंबे लाकडाउन के बाद खुले बाजार में अपना घाटा पूरा करने के लिए दुकानदार भी लोगों को सोशल डिस्टेंसिंग के लिए खरीददारी के वक्त निर्धारित दूरी बनाने के लिए नहीं कह रहे हैं। पास-पास खड़े रहकर खरीददारी करना कोरोना संक्रमण के फैलाव की आने वाले समय में बड़ी वजह बन सकता है। वहीं एम्स हास्पिटल में कार्यरत डॉ.चंद्रशेखर श्रीवास्तव ने भी मरीजों की बढ़ती संख्या के आधार पर लोगों से अति आवश्यक काम होने पर ही घर से निकलने की अपील की है। डॉ.श्रीवास्तव ने कोरोना संक्रमण के खतरे को रेखांकित करते हुए लोगों से अधिक से अधिक संख्या में दी गई चिकित्सकीय सलाह का पालन करने का आग्रह किया है। 


Share

Leave a Reply