पैसा नही देने पर बेटे ने किया मां के साथ मारपीट, मामला दर्ज
रायपुर। पैसा नही देने पर बेटे ने मां को बेलन से मारकर चोट पहुंचाया। घटना की रिपोर्ट खम्हारडीह थाने में दर्ज की गई है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार संतोषी बाडा के पास खम्हारडीह रायपुर निवासी संतोषी टण्डन 45 वर्ष पति स्व.दानेश्वर टण्डन ने रिपोर्ट दर्ज करायी है कि प्रार्थिया का बेटा विनोद टण्डन ने पैसा मांगा नही देने पर गाली-गलोच कर जान से मारने की धमकी देकर बेलन से मारकर चोट पहुुंचाया। घटना की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपराध कायम कर मामला दर्ज कर लिया है।




