नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |

श्रमिकों की मदद के लिए राज्य सरकार ने जारी किये हेल्पलाईन नम्बर

श्रमिकों की मदद के लिए राज्य सरकार ने जारी किये हेल्पलाईन नम्बर
Share

जगदलपुर। लॉकडाउन से प्रभावित श्रमिकों को राज्य सरकार द्वारा देश के अन्य राज्यों में श्रमिकों की समस्याओं के त्वरित निराकरण के लिए अधिकारियों का दल गठित कर सतत् निगरानी की जा रही है। इसके लिए श्रम विभाग द्वारा राज्य स्तर पर हेल्पलाईन नम्बर 0771-2443809, 91098-49992, 75878-22800 सहित जिला स्तर पर भी हेल्पलाईन नम्बर स्थापित किए गए हैं। हेल्पलाईन नम्बर के माध्यम से प्राप्त श्रमिकों की समस्याओं को पंजीबद्ध कर तत्काल समाधान किया जा रहा है

राज्य सरकार के द्वारा श्रमिकों को हर संभव मदद के लिए मनरेगा, तेंदूपत्ता संग्रहण और गौठान के कार्य प्रारंभ किए जा रहे हैं। जिसमें बड़ी संख्या में लोगों को रोजगार मिलेगा। छत्तीसगढ़ में तथा देश के अन्य राज्यों में फंसे मजदूरों के लिए राज्य सरकार द्वारा संकटग्रस्त एक लाख 85 हजार से अधिक श्रमिकों को भोजन, रहने की व्यवस्था सहित अन्य समस्याओं का त्वरित समाधान किया गया। छत्तीसगढ़ से बाहर अन्य राज्यों में फंसे 81 हजार 711 श्रमिको को राहत पहुंचायी गयी। अन्य राज्यों में फंसे श्रमिकों में से 07 हजार 384 श्रमिकों के खाते में तात्कालिक व्यवस्था के लिए लगभग 24 लाख 31 हजार रूपए भी जमा करवाया गया है।  


Share

Leave a Reply