राज्य सरकार ने किया नगरीय प्रशासन विभाग में बड़ा फेरबदल: उपायुक्त से लेकर राजस्व निरीक्षक का ट्रांसफर आदेश जारी
रायपुरः छत्तीसगढ़ से इस वक्त एक बड़ी खबर आ रही है की राज्य सरकार ने नगरीय प्रशासन विभाग में बड़ा फेरबदल किया है. प्रदेश भर के विभिन्न नगरीय निकायों के उपायुक्त से लेकर राजस्व निरीक्षकों को इधर से उधर किया है. इस संबंध में नगरीय प्रशासन विभाग के उपसचिव ने आदेश जारी कर दिया है. जारी आदेश के मुताबिक विभाग के करीब 30 अधिकारी- कर्मचारी शामिल है.




