BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

शहीद गणेश राम कुंजाम की प्रतिमा स्थापित होगी और उनके नाम पर प्रवेश द्वार बनाया जाएगा: मंत्री कवासी लखमा

शहीद गणेश राम कुंजाम की प्रतिमा स्थापित होगी और उनके नाम पर प्रवेश द्वार बनाया जाएगा: मंत्री कवासी लखमा
Share

 कांकेर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के उपाध्यक्ष मनोज मंडावी और प्रदेश के आबकारी और उद्योग मंत्री कवासी लखमा ने शनिवार को कांकेर जिले के तहसील चारामा अंतर्गत ग्राम गिधाली पहुंचकर गलवान घाटी में चीनी सैनिकों के साथ झड़प में शहीद हुए गणेश राम कुंजाम के घर पहुंचकर उनके छायाचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित किया और परिजनों से मुलाकात कर सांत्वना देते हुए कहा कि हमे गर्व है कि हमारे प्रदेश का नवयुवक देश की सुरक्षा में शहीद हुआ है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ शासन की ओर से शहीद गणेश राम कुंजाम के परिवार के एक सदस्य उनकी बहन कुमारी गंगा कुंजाम को शासकीय सेवा में तृतीय श्रेणी के पद पर अनुकंपा नियुक्ति प्रदान की जाएगी तथा शहीद गणेश कुंजाम की प्रतिमा स्थापित किया जाएगा तथा उनके नाम पर प्रवेश द्वार भी बनाया जाएगा। उल्लेखनीय है कि प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की घोषणा के पालन में ग्राम गिधाली के प्राथमिक विद्यालय को शहीद गणेश राम कुंजाम के नाम पर किया गया है।


शहीद गणेश कुंजाम के पिता ईतवारूराम कुंजाम और माता जागेश्वरी बाई तथा उनके चाचा तिहारूराम कुंजाम ने बताया कि छत्तीसगढ़ शासन की ओर से 20 लाख रुपए और भारत सरकार की ओर से 40 लाख रुपए की सहायता राशि प्रदान की गई है, जिसे बैंक में सुरक्षित जमा रखा गया है। छत्तीसगढ़ विधानसभा के उपाध्यक्ष मनोज मंडावी और आबकारी मंत्री कवासी लखमा ने उन्हें शासन की ओर से प्रदत्त सहायता राशि का सदुपयोग करने के लिए समझाईश दिया। इस अवसर पर अपर कलेक्टर और चारामा एसडीएम सुरेन्द्र प्रसाद वैद्य, जिला पंचायत सदस्य मीना मंडावी, जनपद सदस्य सत्कार पटेल, ग्राम पंचायत कुर्रूटोला के सरपंच बिरेन्द्र मंडावी, ठाकुरराम कश्यप, नरेन्द्र यादव, देवानंद कोरेटी, हिरेन्द्र साहू, महेन्द्र नायक, ग्राम पटेल सखाराम दर्रो और दुर्गाराम कांगे सहित ग्रामीणजन मौजूद थे।



Share

Leave a Reply