राज्य में कहीं-कहीं अंधड़ के साथ पड़ सकती हैं तेज बौछारें, जाने पूरी खबर
रायपुर। राज्य में आने वाले चौबीस घंटों के दौरान एक-दो स्थानों पर हल्की वर्षा अथवा गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। वहीं कहीं-कहीं पर अंधड़ के साथ वज्रपात होने के संभावना है।
मौसम विभाग के नियमित रिपोर्ट के अनुसार एक चक्रीय चक्रवाती घेरा इस समय दक्षिण-पूर्व मध्यप्रदेश और इसके आसपास के इलाकों में ऊपरी हवा में 0.9 किमी की ऊंचाई पर सक्रिय है। इसके अलावा एक द्रोणिका बनी है जो कि पूर्वी बिहार से लेकर दक्षिण तमिलनाडु तक दक्षिण पूर्व मध्य प्रदेश होते हुए 1.5 किमी की ऊंचाई पर स्थित है। इसके प्रभाव से आने वाले चौबीस घंटों के दौरान छत्तीसगढ़ में एक-दो स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने तथा गरज-चमक के साथ बौछारें पडऩे की संभावना बन रही है। वहीं राज्य में कहीं-कहीं पर मेघ गर्जन के साथ आकाशीय बिजली और अंधड़ चलने की संभावना है। मौसम विभाग की माने तो इसके बाद भी अधिकतम तापमान के आंकड़ों में कोई विशेष अंतर नहीं आएगा। राज्य के लगभग सभी प्रमुख शहरों में अब क्रमश: तापमान में वृद्धि संभावित है। आज राजधानी रायपुर में अधिकतम तापमान 41.3 डिग्री रिकार्ड किया गया। इसी तरह अंबिकापुर में 31.3, बिलासपुर में 38.2, पेण्ड्रारोड में 34.8 तथा वनांचल क्षेत्र जगदलपुर में 35.7 डिग्री अधिकतम तापमान रिकार्ड किया गया है।




