BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

स्टूडेंट और टीचर का रिश्ता हुआ शर्मसार, स्कूल टीचर ने की छात्रा के साथ छेड़छाड़

 स्टूडेंट और टीचर का रिश्ता हुआ शर्मसार, स्कूल टीचर ने की छात्रा के साथ छेड़छाड़
Share

जांजगीर-चांपा| छत्तीसगढ़ के जांजगीर चांपा से शर्मसार कर देने वाली खबर सामने आई है जहां शहर के एक इंग्लिश मीडियम स्कूल के शिक्षक के द्वारा स्कूल परिसर ने ही मासूम छात्रा के साथ छेड़छाड़ की घटना को अंजाम दिया गया है। छात्रा के परिजनों के द्वारा मामले की रिपोर्ट कोतवाली थाने में दर्ज कराइ गई है। इधर पुलिस आरोपी शिक्षक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। हालांकि समाचार लिखे जाने तक शिक्षक के खिलाफ जुर्म दर्ज कर रही है।

पढ़े पूरी खबर-
कोतवाली पुलिस के अनुसार- शनिवार को स्कूल की छात्रा स्कूल में पढ़ाई कर रही थी। इसी दौरान शिक्षक के द्वारा छात्रा के साथ गलत हरकत किया गया। छात्रा ने आपबीती अपने परिजनों को बताई। इसके बाद परिजनों के होश उड़ गए। सोमवार को उन्होंने मामले की रिपोर्ट कोतवाली थाने में दर्ज करवाई है।
 
एडिशिनल एसपी मधुलिका सिंह के निर्देशन में महिला एसडीओपी के द्वारा पीड़ित छात्रा से पूछताछ की जा रही है। वहीं आरोपी को कोतवाली में बिठाया गया है और उसका बयान लिया जा रहा है। स्कूल प्रबंधन को इस बात की भनक लगते ही स्कूल के प्राचार्य, स्कूल प्रबंधन का हुजूम एसपी ऑफिस में उमड़ पड़ा। वहीं स्कूल प्रबंधन सहित अन्य पदाधिकारी कोतवाली थाने डेरा डाले हुए है।

 कोतवाली थानेदार विनोद मंडावी का कहना है कि ऐसे गंभीर मामलों जांच महिला अफसरों द्वारा किया जाता है। समाचार लिखे जाने तक एफआईआर दर्ज नहीं किया गया है।
 


Share

Leave a Reply