विद्यार्थी परिषद ने उत्तर पुस्तिका जमा करने अतिरिक्त समय की मांग की
रायगढ़। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद अध्यक्ष ने कॉलेज प्राचार्य को मांग पत्र देकर उत्तर पुस्तिका जमा करने की तिथि में 1 से 2 दिन की वृद्धि करने की मांग की है।
विद्यार्थियों ने कहा कि इस समय कोरोना महामारी से जंग लड़ रहा है, जिसे फैलने से रोकने के लिए शासन-प्रशासन से लॉकडाऊन लगया गया, जिसके कारणवश सभी दुकाने बंद थीं।
विद्यार्थी को जरूरत के सामान मिल नहीं रहे थे और स्टूडेंट्स के परिजन या स्वयं विद्यार्थी कोरोना प्रभावित भी हो सकते हैं, ऐसे में छात्रों को कुछ अवधि और दी जाए जिससे वे अपनी उत्तर पुस्तिका बिना किसी परेशानी की जमा कर सकें। इन्ही बातों को ध्यान में रखते हुए डिग्री कॉलेज एबीवीपी अध्यक्ष ने सभी कक्षाओं के उत्तरपुस्तिका को जमा करने के लिए अतिरिक्त समय की मांग की है।




