अचानक बदला मौसम का मिजाज: राजधानी के टाटीबंध चौक में लगा सी-हॉक विमान गिरा
रायपुर। राजधानी में आज दोपहर बाद अचानक हुई तेज बारिश से शहर तरबतर हो गया। वहीं तेज हवाओं के चलते शहर के कई इलाकों में कमजोर पेड़-पौधे गिर गए। इसके साथ ही राजधानी में इंडियन नेवी का लड़ाकू विमान सी-हॉक गिर गया…राजधानी में तेज आंधी और बारिश की वजह से ये हादसा हुआ। अचानक आये तूफान की वजह से लड़ाकू विमान बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है। दरअसल नेवी से रिटायर हो चुके इस सीहॉक लड़ाकू विमान को टाटीबंध में प्रदर्शनी के तौर पर रखा गया था, जो बुधवार की दोपहर तूफान में बुरी तरह से टूट गया।




