BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

अंधविश्वास: गाज की चपेट में आई युवती को सिर तक गोबर में दबा दिया, जाने फिर क्या हुआ

अंधविश्वास: गाज की चपेट में आई युवती को सिर तक गोबर में दबा दिया, जाने फिर क्या हुआ
Share

पत्थलगांव। मनुष्य चांद पर पहुच चुका है, अब वह तकनीक्योंकि मदद से मंगल ग्रह पर भी पहुँचने के लिए विज्ञान के तरह तरह अविष्कार कर रहा है। ऐसे समय मे जब 21 वी शदी में हर कोई अत्याधुनिक नियमो को पालन कर अपनी भूमिका निभा रहे हैं, तो वही समाज के कुछ लोग ऐसे हैं जो कि अब भी अंधविश्वास का सहारा लेकर अपनी जान को आफत में डाल रहे हैं। कुछ ऐसा ही मामला छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले से प्रकाश में आया है। यहां के  पत्थलगांव में गाज की चपेट में आने के बाद अंधविश्वास में जकड़े एक परिवार ने युवती को बचाने के लिए उसे सिर के पिछले हिस्से तक गोबर के गड्ढे में दबा दिया। युवती के परिजनों ने अंधविश्वास में उलझ कर घर के समीप गोबर के गड्ढे में युवती को गाड़ दिया था। इस दौरान पीडि़त युवती का चेहरा बस बाहर था। गौरतलब हो कि पत्थलगांव के फरसाबहार जनपद का ग्राम कोल्हेनझरिया में शुक्रवार 24 अप्रैल को अचानक मौसम बदलने के बाद बारिश और ओलावृष्टि प्रारंभ हो गई।  इस दौरान घर के आंगन में काम कर रही जयशिला नाम की युवती गाज की चपेट में आ गई थी। बेहोश हो जाने के बाद इस युवती के परिजनों ने उपचार के लिए अस्पताल ले जाने के बजाय अंधविश्वास वाले उपचार का सहारा लिया।

समाज सेवियों ने किया अस्पताल दाखिल-
गाज से पीडि़त इस युवती को उसके परिजनों ने तत्काल समीप के गोबर गड्ढे में गाड़ दिया था। गांव के समाज सेवी मनोज रात्रे को इस बात की जानकारी मिलते ही उसने पीडि़त के घर पहुंच कर इस तरह अंधविश्वास से इतर अस्पताल में चिकित्सा सुविधा दिलाने की समझाइश दी। इस युवती को लगभग डेढ घंटे के बाद कोल्हेनझरिया अस्पताल ले जाकर उपचार कराया गया। चिकित्सकों ने युवती की जान बचाने के लिए यथासंभव उपाय किए, जिससे युवती को बचा लिया गया है। जयशिला के डॉक्टरी उपचार से जान बचने के बाद अब परिजन भी मान रहे हैं कि बीमारी या घात में सबसे उपयुक्त उपचार डॉक्टर ही कर सकते हैं।


Share

Leave a Reply