BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

शहर में कहीं भी जलभराव न हो इस बात का रखें विशेष ध्यान: महापौर

शहर में कहीं भी जलभराव न हो इस बात का रखें विशेष ध्यान: महापौर
Share

रायपुर। राजधानी में इस वर्ष यदि किसी भी जोन के अंतर्गत जलभराव की समस्या उत्पन्न होगी तो इसके लिए सीधे-सीधे जोन कमिश्नर को ही जिम्मेदार माना जाएगा। जल भराव न हो, इसके लिए अभी से समुचित उपाए किया जाए। वहीं बारिश के दौरान किसी भी गरीब को खाद्यान्न की कमी न हो, इसके लिए भी व्यवस्था की जाए। 

यह कहना है कि महापौर एजाज ढेबर का, निगम अधिकारियों के साथ संपन्न हुई बैठक में महापौर ढेबर ने अधिकारियों को दो टूक शब्दों में सीधा कहा कि काम में लापरवाही कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। वर्तमान में मानसून राज्य में पूरी तरह से सक्रिय हो चुका है। विगत वर्षों में भी शहर के विभिन्न इलाकों से जलभराव की सूचनाएं मिलती रहीं है। इस वर्ष इस तरह की दिक्कत न हो, इसके लिए जोन कमिश्रर अभी से अपने-अपने इलाकों में इसकी मॉनीटरिंग शुरू कर दें। बड़े नाले व नालियों की समुचित सफाई, जल निकासी की उचित व्यवस्था अभी से कराया जाए ताकि शहर में भारी वर्षा की स्थिति में जल निकासी की सुगम व्यवस्था हो सके और किसी भी इलाके में जलभराव की समस्या ही उत्पन्न न हो सके। भारी बारिश के दौरान रोजी-मजदूरी कर खाने-कमाने वालों को भी किसी भी से खाद्यान्न की कमी न हो। इस बात की सुनिश्चितता भी जोन कमिश्रर अभी से कर लें। चालू बारिश के मौसम को देखते हुए उन्होंने सभी जोन कमिश्ररों को खाद्यान्न के पैकेट तैयार करके रखने तथा गरीबों व अत्यंत गरीबों को फौरी तौर पर मदद करने का भी निर्देश दिया है। 


Share

Leave a Reply