छेड़छाड़ के आरोप में शिक्षक गिरफ्तार, जानिए किस तरह दी थी छेड़छाड़ की घटना को अंजाम
कांकेर। भानुप्रतापपुर के बसन्तनगर में रहने वाले शिक्षक का सहकर्मी जागेश्वर साहू 05 मार्च को संकुल बैठक में भानुप्रतापपुर आया था और रात को अपने मित्र शिक्षक के घर रुक गया। देर रात्रि पीडि़ता महिला के साथ छेड़छाड़ करने के आरोप में जोगेश्वर साहू को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार 05 मार्च को आरोपी शिक्षक जोगेश्वर साहू देर रात बदनीयती से पीडि़ता के बिस्तर के पास पहुंचकर छेड़छाड़ करने लगा। बदहवास पीडि़ता की अचानक नींद खुली और फिर उसने हल्ला किया तब घटना की जानकारी परिजनों को लगी। पीडि़ता की शिकायत पर भानुप्रतापपुर थाने में अपराध पंजीबद्ध करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया। जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है। ज्ञात हो कि आरोपी बालोद जिले के दल्लीराजहरा का निवासी है, तथा भानुप्रतापपुर विकासखंड के दुर्गगांव सालहे में शिक्षक के पद पर कार्यरत है।




