राजधानी में भयानक सड़क हादसा: तेज रफ्तार ट्रेलर ने पैदल चल रहे राहगीर को कुचला, ट्रेलर चालक गिरफ्तार
रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से एक सड़क हादसे की खबर सामने आ रही है जहां ट्रेलर ने एक युवक की जान ले ली। आपजो बता दे की रिंग रोड स्थित उद्योग भवन के सामने तेज रफ्तार ट्रेलर ने पैदल चल रहे एक राहगीर को अपनी चपेट में ले लिया जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई। हादसा इतना भयावह था कि राहगीर का सिर पूरी तरह से चकनाचूर हो गया घटना खम्हारडीह थाना इलाके का है।
आपको बता दे की दुर्घटना के बाद ट्रेलर चालक मौके से फरार हो गया था जिसे खम्हारडीह पुलिस की टीम ने पकड़कर गिरफ्तार कर लिया है।




