शहर में बढ़ा कुत्तों का आतंक, नगर निगम का डॉगकेचर गायब, चार दिनों में नौ हुए शिकार
रायपुर। शहर में इन दिनों कुत्तों के आतंक से रहवासी दहशत में है। बता दे कि शहीद चूड़ामणि नायक वार्ड में कुत्तों ने 12 साल के बच्चे को बुरी तरह से काटकर जख्मी कर दिया। बच्चे की चीख सुनकर आसपास के लोगों ने कुत्तों के झुंड को किसी तरह भगाया और बच्चे की जान बचाई। क्षेत्र में आवारा कुत्ते इन दिनों खूंखार हो चुके है। पिछले चार दिनों में 9 लोगों को काट चुके हैं। किसी भी आने-जाने वाले को जब अकेला पाकर झुंड में हमला कर देते हैं। अब तो यहां के कुत्ते इस कदर बेखौफ हो चुके हैं कि वे दिन में लोगों को शिकार बना रहे है। वहीं परिजन अपने बच्चों को घरों से निकलने नहीं दे रहे हैं। इसी तरह सिविल लाइन, राजेन्द्र नगर, अवंति विहार, जलविहार कालोनी, पुरानी बस्ती, लाखे नगर में लोग कुत्तों के भय से देर रात गुजरने में डर रहे है।




