राजधानी में चाकू लेकर आतंक फैलाने वाला गिरफ्तार, जाने पूरी खबर
रायपुर। लॉकडाउन के बावजूद भी असामाजिक तत्वों द्वारा आये दिन शहर की शांति भंग करने में कोई कसर नहीं छोड़ी जाती। कुछ लोगों द्वारा भय का वातारण निर्मित कर शांतिप्रिय लोगों को परेशान किया जाता है। टिकरापारा थाने से मिली जानकारी के अनुसार शेख वारिश आयु 21 वर्ष पिता शेख आबिद निवासी संतोषी नगर द्वारा आम गली जोगी नगर टिकरापारा में आते जाते लोगों को चाकू लहराकर आतंकित कर रहा था। टिकरापारा थाने ने सूचना मिलने पर आरोपी के खिलापु आम्र्स एक्ट की धारा 25, 27 के तहत मामला पंजीबद्ध कर आरोपी को गिरफ्तार किया है।




