आरोपी ने वाहन से घर छोड़ देने कह कर कामकाजी युवती को जंगल की ओर ले गया, फिर ...
रायगढ़ । घरघोड़ा थानाक्षेत्र अन्तर्गत तारीख 27 जुलाई को कामकाजी युवती से दुष्कर्म कर फरार हुआ आरोपी प्रकाश एक्का तथा उसके सहयोगी मदन चौहान को घरघोड़ा पुलिस ने आज गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजा गया है। जानकारी के अनुसार तारीख 27 जुलाई की शाम अपनी ड्यूटी से घर जा रही युवती को रास्ते पर प्रकाश उर्फ फूलप्रकाश एक्का उसके साथी मदन चौहान बोलेरो वाहन से घर छोड़ देना कहकर वाहन में बिठाये और घर न छोड़कर उसे जंगल की ओर ले गए। जहां आरोपी प्रकाश उर्फ फूलप्रकाश एक्का युवती के साथ दुष्कर्म किया और उसे घटना किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दिया, जिसके बाद युवती को उसके घर के बाहर छोड़कर दोनों आरोपी फरार हो गए। घटना की रिपोर्ट पीड़िता ने 29 जुलाई को थाना घरघोड़ा में दर्ज कराने पर आरोपी प्रकाश एक्का एवं उसके साथी पर अप.क्र. 233/2021 धारा 376,506,34 भा.द.वि.दर्ज कर विवेचना में लिया गया। घटना को लेकर पुलिस अधीक्षक अभिषेक मीना ने थाना प्रभारी घरघोड़ा को शीघ्र आरोपियों की पतासाजी कर गिरफ्तारी का निर्देश दिया गया, जिस पर घरघोड़ा पुलिस लगातर आरोपियों के मिलने के सम्भावित स्थानों पर दबिश दिया जा रहा था। जिससे आरोपीगण अन्यत्र फरार होने में नाकामयाब रहे और उन्हे आज धर दबोचा गया।




