भीषण गर्मी की चपेट में शहर को बारिश का इंतजार
रायपुर। आषाढ़ मास शुरू होने के साथ ही वर्षाकालीन गतिविधियां जोर शोर से शुरू हो जाती है। इस बार केरल में मानसून ब्रेक होने के बाद भी अब तक छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में हल्की वर्षा हुई है। जिसके चलते पूरा शहर गर्मी की चपेट में परेशानी महसूस कर रहा है। मौसम विभाग के सूत्रों के अनुसार मानसून की गति सही रही तो बस्तर के रास्ते 15 जून के आसपास मानसूनी वर्षा होने की संभावना है। इनसान ही नहीं वरन पशु पक्षी भी भीषण गर्मी की चपेट में पानी की फुहार के लिए तरस रहे हैं। तपती धूप में गर्मी सहते शहर को केवल मानसूनी बारिश का इंतजार है। वहीं किसान भी खेती बाड़ी का काम शुरू करने के लिए खासकर खेतों की जुताई के लिए वर्षा होने का इंतजार कर रहे हैं।




