नारी शिक्षा व महिला सशक्तिकरण की अलख जगाने में मिनी माता का योगदान अतुलनीय-रमन सिंह
रायपुर। भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने छत्तीसगढ़ की पहली महिला सांसद व समाज सेविका स्व. मिनी माता की पुण्यतिथिी पर उन्हें नमन करते हुए कहा कि नारी शिक्षा व महिला सशक्तिकरण की अलख जगाने में उनका योगदान अतुलनीय है।
डॉ. सिंह ने ट्वीट कर कहा कि स्व. मिनी माता प्रदेश की पहली महिला सांसद थी। उन्होंने पूरा जीवन गरीबों व वंचितों के लिए लड़ाई लड़ी। आज उनकी पुण्यतिथि पर मैं उन्हें सादर प्रणाम करता हूं।
स्व.मिनी माता छत्तीसगढ़ की पहली महिला सांसद थीं, उन्होंने पूरा जीवन गरीबों व वंचितों के लिये लड़ाई लड़ी। नारी शिक्षा व महिला सशक्तिकरण की अलख जगाने में उनका योगदान अतुलनीय है।
— Dr Raman Singh (@drramansingh) August 11, 2020
आज उनकी पुण्यतिथि पर उन्हें सादर प्रणाम करता हूं। pic.twitter.com/5xHrJuOjwl




