महिला को हाथी ने पटक-पटक कर मार डाला, मामले की जानकारी साझा करने से कतरा रहा वन विभाग
महासमुंद। बागबाहरा वन परिक्षेत्र में हाथी ने एक और महिला को पटक-पटक कर मार डाला। मृतिका के पति एवं भांजी दूर से ही मूकदर्शक वणी हाथी के कारनामे देखते रही। दूसरी ओर इस संबंध में वन विभाग समाचार लिखे जाने तक कोई भी जानकारी देने तैयार नहीं है।
ग्रामीण सूत्रों के अनुसार बागबाहरा विकासखण्ड के ग्राम धरमपुरा निवासी बिसाहिन बाई (40) अपने पति प्रेमसागर लोहार और भांजी खुशबू के साथ शनिवार अलसुबह करीब 3-4 बजे मोटरसाइकिल में बिजराडीह की ओर मनरेगा में काम करने जा रहे थी। इस बीच रास्ते में दो हाथियों से इनका सामना हो गया। हाथियों को देखते ही अत्यंत हड़बड़ाहट और दहशत में आकर घटनास्थल पर अपनी वाहन वापस लौटाकर भागता तब तक बिसाहिन दोपहिया से गिर पड़ी। इसके बाद एक हाथी अचानक बिसाहिन के पास पहुंच गया और पटक-पटक कर मार डाला।
इधर, मृतिका के पति और भांजी घटनास्थल से भाग निकले और कुछ दूरी पर खड़े होकर पत्नी बिसाहिन को हाथी द्वारा पटकते देखकर मूकदर्शक बनकर देखते रहे। घटनास्थल के बारे में बताया जाता है कि यह क्षेत्र बागबाहरा वन परिक्षेत्र के कक्ष क्रमांक 89 एवं 90 का है। तीनों रोजगार गारंटी के तहत चल रहे तालाब गहरीकरण कार्य किए जाने के सिलसिले में निकले थे इसी दौरान घटना घटित हुई।
बचाने के असफल प्रयास :
मृतिका बिसाहिन बाई के पति प्रेमसागर ने बताया कि उन्होंने हाथी द्वारा अपनी पत्नी को सूंड से उठाकर पटकते देखा। उसने अपने स्तर पर उसे बचाने के भरपूर प्रयास किया पर हालात ऐसे थे कि वह मूकदर्शक ही बना रहा और अपनी पत्नी की मौत अपनी आंखों से ही देखता रहा। बिसाहिन निःसन्तान थीं. बहरहाल, मृतिका के शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है।
25 हजार की तात्कालिक सहायता :
क्षेत्र के एसडीओ वन एसएस नाविक ने बताया कि प्रभावित परिवार को 25 हजार रुपए की आर्थिक मदद दी गई है। शेष राशि जांच के बाद दी जाएगी।




