CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

शराब दुकानों के खुलते ही राजधानी में बढ़ा अपराधों का ग्राफ: कहीं पति ने की पत्नी को मारने की कोशिश, तो कहीं युवकों ने की हत्या

 शराब दुकानों के खुलते ही राजधानी में बढ़ा अपराधों का ग्राफ: कहीं पति ने की पत्नी को मारने की कोशिश, तो कहीं युवकों ने की हत्या
Share

रायपुर। राजधानी में अनलॉक की शुरुआत होने के साथ ही शराब दुकानों के संचालन की भी इजाजत मिल गई है। नए आदेश के बाद देशी शराब दुकानें खुल गई हैं, और इन दुकानों में बढ़ती भीड़ के साथ शहर में आपराधिक वारदातों में भी बढ़ोतरी हो रही है। बुधवार से लेकर शनिवार तक कई मामले सामने आए हैं, जहां शराब के नशे में, या शराब के लिए हिंसक वादतों को अंजाम दिया गया है।


ऐसा ही मामला राजधानी के गोपाल नगर में सामने आया है, जहां एक व्यक्ति ने शराब पीने से मना करने पर अपनी पत्नी पर चाक़ू से हमला कर दिया। इतना ही नहीं, बीच-बचाव के लिए आई बेटी को भी पीट दिया।


प्राप्त जानकारी के अनुसार गोपाल नगर इलाके में रहने वाली ममता साहू ने पुलिस से अपनी शिकायत में कहा है कि वो मजदुरी काम करती है। पति कमल साहू भी पेशे से मजदूरी करता है। बुधवार की शाम करीब 4 बजे वो काम से लौटा। इसी दिन सरकारी आदेश के बाद देसी शराब दुकानों को खोला गया था। वो अपने साथ दो पव्वा शराब लेकर आया था। रात को करीब 11 बजे वो शराब पीने बैठ गया। मैंने उसे मना किया तो मुझे गालियां देने लगा। मैंने शराब को छीनने की कोशिश की तो मुझे लात घूसों से पीटा। महिला ने आगे बताया कि इसके बाद गुस्साए कमल ने किचन में रखे सब्जी काटने वाले चाकू से मुझे जान से मारने की धमकी देते हुए बाएं कान के नीचे वार कर दिया इससे मेरे गाल पर गहरा जख्म हो गया और खून बहने लगा। मेरी बड़ी बेटी भारती साहू ने बीच-बचाव किया तो पति ने उसे भी पीट दिया। खून बहता देख रात को ही वो घर से भाग गया, पड़ोस में रहने वाले लुकेश वर्मा ने मुझे अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल से आने के बाद महिला ने पुलिस को इस पूरी घटना की जानकारी दी। महिला का पति फिलहाल फरार है उसे पुलिस तलाश रही है।


ज्ञातव्य है कि बुधवार 26 मई को शराब दुकानें खुली थी। दुकान खुलते ही अभनपुर के नायकबांधा में एक युवक की हत्या कर दी गई। जानकारी के अनुसार शराब लेने गए किशोर बघेल नाम के युवक की बाइक और स्कूटी पर सवार 4 लड़कों से बहस हो गई। इतने में एक बदमाश ने किशोर की गर्दन, सीने और पेट पर चाकू से कई वार किए। मौके पर ही किशोर की मौत हो गई। अभनपुर पुलिस 4 हमलावरों की तलाश कर रही है। जिस युवक की हत्या हुई उसके खिलाफ लूट, चोरी और चाकूबाजी के केस भी थाने में दर्ज हैं।


गुरूवार से शनिवार तक थानों में कई मामले पहुंचे हैं। इनमें से एक है मोवा थाने का मामल। राजेश सोनी नाम के आलू-प्याज के व्यापारी ने शिकायत दर्ज करवाई। राजेश ने बताया कि खल्ला देवार नाम का लड़का शराब खरीदने के लिए लगी लाइन में उसके साथ धक्का-मुक्की कर रहा था। तब मैने उसे मना किया तो नराज होकर उसने गालियां दीं, फिर पास रखे शराब की शीशी मेरे सिर पर दे मारी। आरंग के कैलाश साहू सृजन सोनकर स्कूल टीचर हैं। इनका पड़ोसी चेतन लाल यादव शराब के नशे में धुत्त होकर घर पहुंचा और बेवजह कैलाश को पीट दिया। देसी शराब दुकानें खुलने के बाद इस तरह की शिकायतें थाने में पहुंच रही हैं।



Share

Leave a Reply