राजधानी के ऐतिहासिक बूढ़ातालाब को किया जाएगा जलकुंभी मुक्त, महापौर एजाज ढेबर ने दिए निर्देश
रायपुर। महापौर एजाज ढेबर ने ऐतिहासिक बूढातालाब को जलकुंभी से शत प्रतिशत मुक्त करने महाअभियान चलाने के निर्देश दिए हैं। जलकुंभी को गलाने केमिकल का ड्रोन से छिड़काव करवाने की तैयारी है। महापौर ने रविवार को तालाब का निरीक्षण किया। इसी क्रम में रविवार को जोन-6 स्वास्थ्य विभाग ने लगभग 35 सफाई मित्रों से भाटागांव के साबुन डबरी को साफ करवाया। जोन कमिश्नर विनय मिश्रा ने जोन स्वास्थ्य अधिकारी संजीव शर्मा की उपस्थिति में कार्य का निरीक्षण किया। लगभग 5 ट्रेक्टर ट्राली जलकुंभी को बाहर निकाला गया और तत्काल उठवाने की कार्यवाही की गई।

इसी तरह जोन-4 के स्वास्थ्य विभाग की टीम ने वीरभद्र नगर नाले में जेसीबी मशीन लगाकर नाला की सफाई करवायी। लगभग 5 डम्पर गंदगी और कचरा नाले से बाहर निकाला। जोन कमिश्नर चन्दन शर्मा ने जोन स्वास्थ्य अधिकारी डी.श्रीवास की उपस्थिति में नाले के सफाई कार्य का निरीक्षण किया। यहां 24 घंटे के भीतर मेनुअल सफाई मित्र कर्मचारियों को लगाकर नाले से बाहर निकला गया कचरा और गंदगी उठवाने के निर्देश जोन स्वास्थ्य अधिकारी को दिए गए




