BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

शहीद के मासूम पुत्र के मासूमियत ने सबको रुला दिया, जानिए आखिर क्या हुआ कुछ ऐसा

शहीद के मासूम पुत्र के मासूमियत ने सबको रुला दिया, जानिए आखिर क्या हुआ कुछ ऐसा
Share

जगदलपुर। जिले के मारडूम थाना क्षेत्र में हुए मुठभेड़ में छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल के जो दो जवान शहीद हो गए थे। इनमें से एक उपेंद्र साहू का अंतिम संस्कार रविवार को हुआ। अंतिम संस्कार में शहीद उपेंद्र साहू का चार साल का छोटा पुत्र लकी भी मौजूद था। लकी का बड़ा भाई अनिरुद्ध शहीद पिता को मुखाग्नि देने की तैयारी कर रहा था। इसके पहले शहीद जवान के पार्थिव शरीर को इंद्रावती के नए पुल के नीचे नदी के तट पर लाया गया था। शहीद के पार्थिव शरीर की पुष्पचक्र परिक्रमा का आयोजन किया गया और एक बार फिर से गार्ड ऑफ ऑनर दिया जा रहा था। इस दौरान कुछ ऐसा घटित हुआ कि अंतेष्टि में शामिल हर व्यक्ति की आंख नम हो गई।

शहीद उपेंद्र साहू के 4 वर्षीय मासूम बेटे लकी को लगा कि कोई खेल चल रहा है। रिश्तेदार की गोद में वह बाल गीत गोल-गोल रानी, इत्ता-इत्ता पानी गाने लगा। मासूमियत भरे इस गीत को सुनकर वहां उपस्थित लोगों के आंखें छलक आई। पोयम की दो लाइन गाने के बाद बच्चे ने वहां मौजूद एक शख्स से पूछा कि पापा को कहां लगी है, शहीद पिता का चेहरा छूकर, उसने पूछा यहां लगी या नाक में। मासूमियत भरे इन सवालों से यहां मौजूद लोगों को आंसुओं से भिगो दिया।


Share

Leave a Reply