चोरों ने सूने मकान का ताला तोड़ कर, समानो सहित नगदी पर हाथ किये साफ
रायपुर। शहर के आउटर क्षेत्रों में आये दिन सूने मकानों का ताला तोडऩे का सिलसिला जारी है। धरसींवा थाने से मिली जानकारी के अनुसार आदित्य अग्रवाल फार्म हाउस के सूने मकान का ताला तोड़कर अज्ञात चोर ने एलईडी टीवी बल्व मरकरी लाइट सहित 12 हजार रुपये की चोरी की है। उक्त मामले में चौकीदार गणेश राम धु्रव आयु 53 वर्ष पिता प्रेमलाल धु्रव ने शिकायत दर्ज करायी है जिस पर संज्ञान लेते हुए धरसींवा थाने ने अज्ञात चोर के खिलाफ आईपीसी की धारा 454 एवं 380 के तहत मामला पंजीबद्ध किया है।




