चौकीदार सोता रहा और चोर चोरी कर ले गए मोटरसाइकिल एवं मोबाईल
रायपुर। मकान का देख-रेख कर रहे चौकीदार की मोटरसाइकिल व मोबाईल सहित नगदी रुपये चोरी कर लेने की रिपोर्ट सेजबहार थाने में दर्ज की गई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार सेक्टर 8 कमल विहार रायपुर अर्जुन हिरवानी 55 वर्ष ने रिपोर्ट दर्ज करायी है कि 17 अगस्त को रात्री कमल विहार सेक्टर 8 नव निर्मित मकान में चौकीदारी कर रहा था इसी दौरान 18 अगस्त को रात्री 02-00 बजे वह सो गया करीबन ढेड घंटा बाद 03.30 बजे नीद खुली तो देखा कि किसी ने मोटरसाइकिल होंडा फैशन प्रो. क्रमांक एमएच 31 डीई 9863 रखे हुऐ स्थान पर नही थी व मोबाईल चार्ज करने बिजली बोर्ड में लगाया था वह भी नही था एवं पेंट में रखे नगदी 2000 रूपये गायब था।
आस-पास पता करने पर नही मिला जिसके बाद घटना की रिपोर्ट बुधवार को थाने में दर्ज कराया गया है। घटना की रिपोर्ट पर पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ धारा 379 के तहत अपराध कायम कर मामला दर्ज कर लिया है।




