ज्वेलर्स की दुकान से चोरों ने नगदी व गहने किये पार, मामला हुआ दर्ज
महासमुंद। सरायपाली में ज्वेलर्स दुकान से अज्ञात ने 26 हजार रुपए के गहने पार कर दिया। दुकान संचालक अरूण अग्रवाल (42) ने पुलिस को बताया कि वार्ड 3 में उनकी ज्वेलर्स दुकान का ताला तोड़कर अज्ञात ने 15 हजार रुपए नकद और 11 हजार रुपए की चांदी के गहने को चोरी कर ले गया है। शिकायत पर पुलिस ने 457, 380 के तहत जुर्म दर्ज किया है।




