राजधानी में संचालित एक निजी स्कूल में चोरों ने बोला धावा, 20 हजार नगदी सहित कुल 55 हजार के सामान ले उड़े चोर
रायपुर। लॉकडाउन के दौरान राजधानी में चोरी की घटनाएं भी अब बढऩे लगी है। लॉकडाउन के पहले तक चोर सूने घरों और दुकानों को ही निशाना बना रहे थे, लेकिन अब स्कूल, कॉलेज में भी चोरियां होनी शुरू हो गई है।
रायपुर शहर के समता कालोनी स्थित कीडजी निजी स्कूल में 25 अप्रैल से 02 मई के मध्य अज्ञात आरोपियों ने धावा बोलकर स्कूल का ताला तोड़कर अंदर प्रवेश कर वहां रखे दो नग कम्प्यूटर, म्यूजिक सिस्टम, पांच नग टैब, एक अटेंडेंस मशीन, एक नग टीवी, प्रिंटर एवं नगदी 20 हजार रूपये चोरी कर ले गये। नगदी छोड़कर चोरी गये सामान की कीमत लगभग 35 हजार रूपये आंकी गयी है। घटना की रिपोर्ट पर पुलिस ने धारा 454, 380 के तहत अपराध दर्ज कर आरोपियों का पता लगाने का प्रयास कर रही है।




