बीड़ी पीने से मना करने पर मिली जान से मारने की धमकी, मामला दर्ज
रायपुर। सार्वजनिक स्थानों पर धुम्रपान करना शासन के नियमानुसार गलत है। बावजूद इसके शहर के अनेक क्षेत्रों में नशे के शौकिन खुलेआम धुम्रपान करते हुए घूमते दिखाई देते हैं। सिविल लाइन थाने से मिली जानकारी के अनुसार प्रकाश भारती आयु 24 वर्ष पिता स्व.गोकुल भारती निवासी पंकज दुकान के पीछे के आवास के सामने आरोपी कबरा खुलेआम बीड़ी पी रहा था। प्रार्थी द्वारा मना करने पर आरोपी ने उसके साथ मारपीट कर गालीगलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। उक्त मामले में सिविल लाइन थाने ने आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 294, 506 एवं 323 के तहत अपराध कायम किया है।




