दस्तावेजों में कूटरचना कर तीन करोड़ तीस लाख की धोखाधड़ी, मामला दर्ज
रायपुर। व्यापार में आपसी साझेदारी में साझेदारों के मध्य विवाद होने पर कंपनी के दस्तावेजों में हेरफेर कर मतभेद होने पर कंपनी हड़पने की घटनाएं देश एवं प्रदेश में बड़े पैमाने पर घट रही हैं। बड़ी-बड़ी कार्पोरेट सेक्टर की कंपनियों में साझेदारी होने वाले विवाद अक्सर ट्रिब्यूनल में जाते हैं जहां वक्त लगने पर मामले सुलझने के बजाय और उलझते जा रहे हैं। हेथवे सीसीएन कंपनी के साझेदार एवं प्रार्थी गुरुमीत सिंह भाटिया आयु 50वर्ष पिता स्व. महलसिंग भाटिया को उनके पार्टनर निवासी बसस्टैंड पंडरी ने कंपनी के दस्तावेजों में कुटरचना कर हेथवे सीसीएन मल्टी नेट प्राइवेट लिमिटेड कंपनी का तीन करोड़ तीस लाख रुपये की आर्थिक क्षति पहुंचाकर कंपनी को हड़पने की कोशिश की। पगारिया काम्पलेक्स, मिनीमाता परिसर स्थित कार्यालय में पार्टनर के साथ खुलेआम की गई धोखाधड़ी पर प्रार्थी द्वारा शिकायत करने पर देवेंद्र नगर थाने ने आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 409, 420, 120 बी एवं 34 के तहत मामला दर्ज कर विवेचना प्रारंभ कर दी है।




