जिले के लिए तीन स्थानीय अवकाश घोषित, कलेक्टर ने जारी किया आदेश
जांजगीर-चांपा । कलेक्टर ने वर्ष 2021 के लिए तीन स्थानीय अवकाश की घोषणा की गई है। जारी आदेश के अनुसार गणेश चतुर्थी शुक्रवार 10 सितंबर, दीपावली के दूसरे दिन गोवर्धन पूजा, शुक्रवार 5 नवंबर, और भाई दूज शनिवार 6 नवंबर को जिले में स्थानीय अवकाश रहेगा। यह अवकाश बैंकों और कोषालय, उप कोषालय के लिए लागू नहीं होगा।




