शहर के नजदीक मालगांव में कोरेना संदिग्ध तीन मरीजों को किया गया आइसोलेट
जगदलपुर। जिले में शहर के नजदीक 8 किलोमीटर की दूरी स्थित ग्राम मालगांव में कोरेना संदिग्ध तीन मरीजों को शासन द्वारा आइसोलेट कर दिया गया है। उनके घरों के सामने आज आईसोलेशन की पर्ची चिपकाकर सावधानी बरतने के लिए हिदायत दी गई है। आईसोलेशन की पर्ची लिखा हुआ है कि कोविड 19, घर के अंदर प्रवेश निषेध है, यह घर आईसोलेशन विषेश निगरानी में है।
कोरेना संदिग्ध तीन मरीजों लछिंदर, लैखन कश्यप और प्रभुराम सभी निवासीग्राम मालगांव को स्वस्थ विभाग के द्वारा आइसोलेट कर दिया गया है। बस्तर जिले का ग्रामीण क्षेत्र काफी जागरूक नजर आ रहा है। कोई भी बीमार व्यक्ति यदि ग्रामीण क्षेत्रों में मिलते ही इसकी सूचना तत्काल दी जा रही है। जहां भी कोई कोरेना संदिग्ध मिल रहा है उसे उसके घरों में ही आइसोलेट कर हिदायत देकर इलाज किया जा रहा है। इस जागरूकता से बस्तर जिले के ग्रामीणों को नि:संदेह लाभ होगा बस्तर जिला पूरी तरह से लॉक डाउन में रखा गया है, जहां लगभग सभी दुकानें बंद है।




