ट्रेक्टर की चपेट में आये मोटरसाइकिल सवार तीन युवक, दो की मौत एक घायल
रायपुर। मोटरसाइकिल से तीन सवारी बैठकर जा रहे युवकों को तेज रफ्तार ट्रेक्टर ने जोरदार ठोकर मार देने से बाईक सवार दो युवकों की इलाज के दौरान मौत हो गया। वही तीसरा युवक गंभीर रुप से घायल है। घटना की रिपोर्ट पर पुलिस ने अज्ञात ट्रैक्टर चालक के खिलाफ गोबरा नवापारा थाने में धारा 279,337,304 ए के तहत अपराध दर्ज कर लिया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार ग्राम तेंदुआ निवासी विरेन्द्र मानिकपुरी 31 वर्ष पिता गणेशराम मानिकपुरी ने रिपोर्ट दर्ज करायी है कि 26 जून की रात्रि करीबन 09.15 बजे मोबाईल से सूचना मिला की प्रार्भी का भाई जीवन दास मानिकपुरी अपने दोस्त ओमप्रकाश खुटे एवं राकेश दास भारती को मोटरसाइकिल में बैठाकर जा रहा था तभी ग्राम सुंदरकेरा स्वागत गेट के पास नया रायपुर से नवागांव मुख्य रोड पर अज्ञात ट्रैक्टर चालक ने तेज रफ्तार लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुये ठोकर मारकर एक्सीडेंट कर दिये जिससे जीवन दास मानिकपुरी के सिर में चोट लगने से ईलाज के लिए 108 वाहन को बुलाकर नवापारा सरकारी अस्पताल ले जाया गया था मृतक के सिर में गहरा चोट लगने से डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया वहीं मोटरसाइकिल के पीछे बैठे अन्य दो युवक ओमप्रकाश खुटे के चेहरा बाये ऑख व दोनो पैर के पास गंभीर चोट आने से से उसकी भी मौत हो गई। एवं राकेश दास भारती के चेहरे तथा दोनो हाथ के कोहनी दोनो पैर में गंभीर चोट आने के चलते उसे सीएचसी नवापारा से 108 वाहन की मदद से मेकाहारा रायपुर इलाज के लिय रिपर किया गया है।




