विधायक विकास उपाध्याय के माध्यम से मुख्यमंत्री सहायता कोष में दो संस्थानों ने जमा कराया 162700 की सहयोग राशि
रायपुर। रायपुर पश्चिम के विधायक विकास उपाध्याय के माध्यम से कान्यकुब्ज ब्राम्हण समाज आशीर्वाद भवन एवं तेली इंजीनियर्स वेलफेयर एसोसिएशन द्वारा मुख्यमंत्री सहायता कोष में 1.62 हजार की सहयोग राशि का चेक प्रदान किया गया है।
विधायक श्री उपाध्याय ने दोनों ही संस्थानों के इस पुनीत कार्य की प्रशंसा करते हुए तथा प्रतिनिधि मंडल का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मानव जीवन पर आए संकट की घड़ी इनके द्वारा किया जा रहा सहयोग कार्य प्रशंसनीय है। कान्य कुब्ज ब्राम्हण समाज आशिर्वाद भवन रायपुर की ओर से आए प्रतिनिधि मंडल में अरूण शुक्ला, संतोष दुबे, डां उत्कर्ष त्रिवेदी, रज्जन अग्निहोत्री ने विधायक उपाध्याय को 1 लाख 1 हजार का एवं तेली इंजीनियर्स वेलफेयर एशोसिएशन की ओर से 61700 रूपए का चेक मुख्यमंत्री सहायता कोष में जमा करने हेतु दिया गया। प्रतिनिधि मंडल में रामनाथ साहू, राम साहू, यशवन्त साहु, टीकाराम साहु, परमानन्द साहु, मुकेश कुमार, राधेश्याम साहु एवं आशीष कुमार उपस्थित थे।




