BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

टीआई मनीष नागर चुने गए कॉप ऑफ द ईयर 2020

टीआई मनीष नागर चुने गए कॉप ऑफ द ईयर 2020
Share

रायगढ़ पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह अपने अधीनस्थ पुलिस अधिकारी जवानों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से प्रतिमाह कॉप ऑफ मंथ से नवाज रहे है। वहीं पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी भी अपने पुलिस अधीक्षक के हाथों यह पुरस्कार पाने के लिए अनुशासित होकर बेहतर पुलिसिंग पर कार्य कर रहे हैं। जिससे अधिकारी कर्मचारियों के बीच यह स्वस्थ प्रतियोगिता बन चुकी है। जिसे ध्यान में रखते हुए एसपी संतोष सिंह ने दिसंबर माह में ली गई अपराध समीक्षा बैठक में सभी थाना एवं चौकी प्रभारियों को वर्ष 2020 में क्राइम कंट्रोल तथा अपराध निकाल पर बेहतर कार्य करने वाले थाना, चौकी प्रभारियों में से कॉप ऑफ ईयर दिए जाने की घोषणा की थी। ऐसे में एसपी द्वारा वर्ष 2020 में दर्ज सभी थाना, चौकियों के अपराधों तथा उनके निकाल की समीक्षा की गई। समीक्षा में वर्ष 2020 में थाना पूंजीपथरा में मात्र 1.5% अपराध लंबित हैं, जो जिले के अन्य थानों की तुलना में अत्यंत ही न्यून हैं। थाना प्रभारी एवं थाने में कार्यरत विवेचकों की मेहनत से थाने का निकाल उत्कृष्ट दर्जे का रहा। ऐसे में पुलिस अधीक्षक द्वारा थाना प्रभारी एवं स्टाफ की सराहना करते हुए निरीक्षक मनीष नागर को कॉप ऑफ ईयर 2020 चुना गया है। पुरस्कार के तहत टीआई मनीष नागर को नगद राशि से भी पुरस्कृत किया जावेगा। वरिष्ठ अधिकारियों के साथ ही उनके साथी अधिकारी एवं कर्मचारियों द्वारा टीआई मनीष नागर को बधाईयां दी जा रही हैं। 



Share

Leave a Reply