BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

भाजपा के लिए प्रायश्चित का समय, बयानबाज़ी का नहीं: कांग्रेस

भाजपा के लिए प्रायश्चित का समय, बयानबाज़ी का नहीं: कांग्रेस
Share

रायपुर। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के प्रमुख शैलेश नितिन त्रिवेदी ने कहा है कि भारत में यदि कोरोना ने महामारी का रूप लिया है तो इसका दोष भारतीय जनता पार्टी और उसकी सरकार को है। इसलिए भाजपा को चाहिए कि वे शर्मिंदगी महसूस करें और मीनमेख निकालने की जगह जहां संभव हो सेवा करें, यही उनका प्रायश्चित है। 

उन्होंने कहा है कि भाजपा ने न केंद्र के स्तर पर लोगों की सहायता की और न राज्य के स्तर पर। भाजपा के लोग सिफऱ् कमी तलाश करने की नाकाम कोशिशों में लगे रहे। अब जबकि छत्तीसगढ़वासी दुख और पीड़ा झेलते हुए अपने घर वापस आ गए हैं, भाजपा के लोगों को उनकी सुध लेनी चाहिए और थोड़ी बहुत सेवा कर लेनी चाहिए।

कोरोना संक्रमण पर उन्होंने कहा कि यदि केंद्र की भाजपा सरकार ने समय रहते एयरपोर्ट बंद कर दिए होते, जांच शुरु कर दी होती तो विदेशों से आने वाले लोगों को बीमारी फैलाने से रोका जा सकता था। लेकिन मोदी सरकार को नमस्ते ट्रंप में लगी रही। फि र प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिना सोच विचार किए, बिना सलाह मशविरा किए लॉकडाउन करके मज़दूरों की हालत खऱाब कर दी और उन्हें पीड़ा, प्रताडऩा और भूख झेलने पर मजबूर कर दिया। करोड़ों मज़दूर सड़कों पर पैदल चलते घर के लिए निकलने के लिए बाध्य हुए। न भाजपा सरकार ने उनका किराया दिया और न राशन पानी की व्यवस्था की। शैलेश नितिन त्रिवेदी ने कहा है कि छत्तीसगढ़ की सरकार बिना केंद्र की सहायता के मज़दूरों और बाहर से लौटे छत्तीसगढ़वासियों की सहायता कर रही है। बाहर से लौटे लोगों को उनके गांवों में ही क्वारेंटीन सेंटर में रखा गया है। सरकार ने बहुत सोच विचार करके क्वारेंटीन सेटरों की व्यवस्था सरपंचों और ग्रामवासियों को सौंपी है और प्रशासन की भूमिका सुविधाएं जुटाने तक रखी है। ऐसे में भाजपा के लोग यदि शिकायत कर रहे हैं तो वे छत्तीसगढ़वासियों को ही दोष दे रहे हैं। उन्होंने कहा है कि जहां सुधार की आवश्यकता महसूस हो रही है वहां भाजपा के लोगों को सुझाव देने चाहिए, सहायता तो वे न केंद्र में कर रहे हैं और न प्रदेश में। भाजपा निहित राजनैतिक स्वार्थ के लिए गांव की व्यवस्था में मीनमेख निकलने और विघ्न डालने की कोशिश न करे। उन्होंने कहा है कि भाजपा द्वारा अपने बयानों में इन मजदूर भाइयों के लिये जिस भाषा का इस्तेमाल किया जा रहा है कांग्रेस उसकी कड़ी निंदा करती है।


Share

Leave a Reply