BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

पुलिस जवानों को अवसाद और तनाव से बचाने राज्य पुलिस ने शुरू किया स्पंदन अभियान, मुख्यमंत्री के निर्देश पर त्वरित अमल

पुलिस जवानों को अवसाद और तनाव से बचाने राज्य पुलिस ने शुरू किया स्पंदन अभियान,  मुख्यमंत्री के निर्देश पर त्वरित अमल
Share

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देश पर त्वरित अमल करते हुए राज्य पुलिस ने जवानों को अवसाद और तनाव से बचाने के लिए आज से स्पंदन अभियान की शुरूआत कर दी है। पुलिस महानिदेशक  डी.एम. अवस्थी ने इस संबंध में वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों तथा मनोवैज्ञानिक की उपस्थिति में विस्तृत बैठक कर एक कार्य योजना तैयार की है और इस कार्य योजना को अभियान के तहत चलाने के लिए इसे स्पंदन नाम दिया गया है। यह योजना प्रदेश में तत्काल प्रभाव से लागू हो गई है। इस संबंध में विस्तृत दिशा-निर्देश सभी पुलिस अधीक्षकों एवं सेनानियों को जारी कर दिए गए है।

गौरतलब है कि मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल ने पुलिस जवानों में बढ़ते अवसाद और तनाव को लेकर गहरी चिंता व्यक्त की थी और पुलिस महानिदेशक को निर्देश दिए थे कि इस संबंध में छत्तीसगढ़ पुलिस एक कार्य योजना बनाए जिससे कि जवानों में उत्पन्न हो रहे मानसिक अवसाद को दूर किया जा सके और इससे होने वाली हिंसक घटनाओं की पुनरावृत्ति को रोका जा सके। मुख्यमंत्री  बघेल ने यह भी निर्देश दिए थे कि इसके साथ ही जवानों के लिए योगा क्लासेस तथा मनोवैज्ञानिक से काउंसिलिंग आदि भी आयोजित किए जाएं। 
 
पुलिस महानिदेशक अवस्थी ने बताया कि स्पंदन अभियान के तहत सभी पुलिस अधिकारी पुलिस लाईन, थानों एवं सशस्त्र बल की कंपनियों का भ्रमण कर जवानों के साथ समय व्यतीत करेंगे और उनकी समस्याओं से रूबरू होंगे। सभी सेनानियों को माह में एक बार प्रत्येक कंपनी में रात्रि विश्राम करेंगे। इसी तरह से पुलिस अधीक्षकों को भी सभी थानों एवं पुलिस लाईनों में भ्रमण कर जवानों की समस्याएं सुनने हेतु निर्देशित किया गया है।

स्पंदन अभियान में पुलिस मुख्यालय रायपुर में पुलिस महानिदेशक द्वारा जिला पुलिस बल एवं सशस्त्र बल के अधिकारियों एवं कर्मचारियों से मिलने के लिए माह में 2 बार स्पेशल इंटरेक्टिव प्रोग्राम चलाया जाएगा, जिसके तहत इनसे पुलिस महानिदेशक द्वारा स्वयं चर्चा करेेंगे। इसके अलावा सभी दुर्गम इलाकों से लगे हुए कैम्पों में मनोविज्ञानी, म्यूजिक थेरेपी, योग शिक्षा, खेलकूद, पुस्तकालय इत्यादि की व्यवस्था तत्काल प्रभाव से की जाएगी। 

सभी रेंज के पुलिस महानिरीक्षकों को भी अपने रेंज में तत्काल स्पंदन अभियान शुरू करने को कहा गया है ताकि इससे जवानों को सहूलियत मिल सके। पुलिस महानिदेशक सहित सभी वरिष्ठ अधिकारी दूरस्थ इलाकों में दौरा कर वहां तैनात अधिकारियों एवं कर्मचारियों से चर्चा करेंगे। पुलिस मुख्यालय स्तर पर पुलिस कर्मियों की समस्याओं की मॉनिटरिंग करने के लिए एक स्पेशल एप तैयार किया जा रहा है। जो शीघ्र ही लॉन्च किया जाएगा। जिसके माध्यम से पुलिसकर्मी एवं उनके परिजन अपनी समस्याएं संबंधित अधिकारियों तक पहुंचा सकेंगे। यह एप आगामी 15 दिवस में अस्तित्व में आ जाएगा। अवस्थी ने कहा है कि मुख्यमंत्री की मंशा के अनुरूप राज्य पुलिस स्पंदन अभियान चलाकर यह सुनिश्चित करेगी कि हमारा कोई भी पुलिसकर्मी अवसादगस्त न रहे और उनके परिवारों को स्वस्थ वातावरण मिल सके।


Share

Leave a Reply