भैंसो की तस्करी कर ले जाते ट्रक पकड़ाई, चालक फरार
रायपुर। राजधानी रायपुर के कबीरनगर थाना क्षेत्र पुलिस ने बुधवार को भैसों से भरी एक ट्रक पकड़ी।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार कबीरनगर में लोहा बाजार के पास रिंग रोड में बीती देर रात में भैसों से भरी एक ट्रक क्रमांक सीजी04ई-3588 को रोकने के लिए पुलिस ने जब ट्रक का पीछा किया तो ट्रक का चालक घबराकर ट्रक को थोड़ी दूर पर जाकर रोका और उतरकर फरार हो गया। जिसके बाद पुलिस ने ट्रक से 14 भैंस व 03 भैसा बरामद कर आरोपी ट्रक चालक के खिलाफ पशू, परि.अधिनियम एवं पशु क्रुरता के तहत अपराध पंजीबद्ध किया है। पुलिस ट्रक के मालिक का पता लगा रही है।




