बीएसपी मकान के भीतर गुटका बेचते दो गिरफ्तार, सोशल डिस्टेंसिंग की उड़ा रहे थे हवा
भिलाई। कोरोनावायरस के चलते प्रशासन ने गुटखा सिगरेट पर प्रतिबंध लगा दी है ऐसे में पुलिस का अमला जगह-जगह जाकर अवैध रूप से गुटका जैसे मादक पदार्थों को बेचने वालों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है इसी प्रकार भिलाई शहर के सेक्टर-6 सड़क 24 क्र्वाटर-1 क्यू में दो युवक गुटखा बेच रहे थे। गुटखा खरीदने के लिए लोगों की भीड़ जमा थी। लोग जमकर सोशल डिस्टेंसिंग की हवा उड़ा रही थे। इसी बीच सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर दो आरोपियों को दबोच लिया। पुलिस ने आरोपी ऋषभ कपूर और सचिन कुंभलवार को पकड़ लिया। दोनों के खिलाफ धारा 269,270,34 के तहत अपराध दर्ज किया गया है।
भिलाई नगर थाना पुलिस ने बताया कि सोशल डिस्टेसिंग व्यवस्था बनाए रखने लगातार पेट्रोलिंग की जा रही है। आरोपी ऋषभ कपूर व सचिन कुंभलवार मिलकर घर में गुटखा की बिक्री कर रहे थे। जिन्हें कार्रवाई के बाद समझाईश देकर मुचलके पर रिहा कर दिया गया है।




