राजधानी में खुखरी व चाकू लेकर आम लोगों को आतंकित करते दो पकड़ाए
रायपुर। राजधानी पुलिस ने शहर में अलग-अलग जगह पर खुखरी और चाकू लेकर आम लोगों को आतंकित करते दो युवको को गिरफ्तार किया है।
एक मामले में पुलिस ने खम्हारडीह थाना क्षेत्र के कचना शराब दुकान के पास कल रात 8 बजे अर्जुन ताण्डी पिता श्याम 19 वर्ष से खुखरी बरामद किया गया है, जबकि दूसरे मामले में गोलबाजार थाना क्षेत्र के लोहारपारा इलाके में कल शाम 6 बजे मनोज ताण्डी पिता सानू 19 वर्ष को चाकू के साथ गिरफ्तार किया गया है। दोनों आरोपी के खिलाफ आम्र्स 25 एक्ट के तहत कार्रवाई की जा रही है।




