राजधानी में खेलते-खेलते सैप्टिक टैंक में गिरे दो बच्चे, एक की हुई मौत, एक की बची जान
रायपुर। राजधानी रायपुर के कबीर नगर इलाके में निर्माणाधीन सैप्टिक टैंक में खेलते-खेलते दो बच्चे गिर गये, जिससे एक बच्चे की मौत हो गई, वहीं दूसरे की जान लोगों ने समय पर बाहर निकालकर बचा लिये।
मिली जानकारी के मुताबिक घटना बुधवार शाम 5 बजे की है। बताया जा रहा है कि कबीरनगर क्षेत्र के अटल आवास कालोनी में खेलते-खेलते दो बच्चे वहां निर्माणाधीन सैप्टिक टैंक में गिर गये थे। इनमें एक बच्चा जिसका नाम शुभम नारंग बताया जा रहा है कि मौत हो गई, वहीं दूसरे बच्चे को लोगों ने समय रहते बाहर निकाल लिया, जिससे उसकी जान बच गई।




