बस की चपेट में आने से मोटरसाईकिल सवार दो की मौत एक घायल, अपराध दर्ज
रायपुर। बस की चपेट में आने से मोटरसाईकिल सवार दो युवकों की घटनास्थल पर मौत हो गई वहीं एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार अवंति बिहार विजय नगर तेलीबांधा निवासी राजेन्द्र साउद 35 वर्ष माना कैम्प थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि 11 मार्च को एसीसी मिक्चर प्लांट के पास माना में तेज रफ्तार बस क्रमांक सीजी 07 एन 6010 के चालक ने लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए तीन लोगों को एक्टिवा से जाते समय अपनी चपेट में ले लिया जिसके चलते बलबहादूर साउद 27 वर्ष पिता मुने साउद एवं अमर साउद 42 वर्ष पिता सूर्य बहादूर साउद की घटनास्थल पर ही मौत हो गई वहीं बिपीन साउद घायल हो गया। घटना की रिपोर्ट पर पुलिस ने बस चालक के खिलाफ धारा 279, 337, 304 ए के तहत अपराध पंजीबद्ध कर लिया गया है।




