शहर के दो दुकानों को लॉकडाउन के नियमों का उल्लंघन करना पड़ा भारी, दोनों दुकाने किये गए सील
कोरबा। कटघोरा में दो शू-पैलेस को प्रशासन ने अगले आदेश तक के लिए सील कर दिया है। बिना अनुमति के ये दुकाने खोली गई थी, इसे लॉकडाउन नियमों का उल्लंघन माना गया है। खबर के अनुसार शुभकदम और करीना नामक दो शू दुकान गलत तरीके से चल रही थी। 6 अगस्त तक के लिए लॉकडाउन में प्रशासन ने सभी शहरी क्षेत्रों में केवल आवश्यक सेवाओं से जुड़ी दुकानों को ही व्यवसाय की अनुमति दी है। इसके बावजूद कटघोरा के कारोबारी जूता दुकान खोले हुए थे। शिकायत मिलने पर दोनों दुकानों को सील कर दिया गया।




